Halloween party ideas 2015



    दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर मंतर पर आज उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेन्द्र प्रताप और उत्तराखंड आन्दोलनकारी समन्वय समिति के अध्यक्ष  देवसिंह रावत के नेतृत्व मे गैरसैंण को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द रावत द्वारा ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने के विरोध मे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द रावत का पुतला जलाया गया।
     धीरेंद्र प्रताप ने इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पर उत्तराखंड की एक करोड़ जनता की जन आकांक्षाओं की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड के 50 से अधिक शहीदों और उत्तराखंड के तमाम राज्य आंदोलनकारियों ने गैरसैण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी बनाने का सपना लेकर शहादते दी थी लेकिन अफसोस की बात है मुख्यमंत्री ने एक तरफा फैसला करके उत्तराखंड की जन आकांक्षाओं को कुठाराघात पहुंचाया है। इस मौके पर धीरेंद्र प्रताप और देव सिंह रावत समेत मौके पर मौजूद आंदोलनकारियों ने शपथ ली  जब तक शहीदों के सपनों के अनुसार उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैंण को नहीं बनाया जाता उत्तराखंड के लोग  अंतिम सांस  तक गैरसैंण को राजधानी बनाने के लिए लड़ाई लड़े रहेगे। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव मनमोहन शाह ,हीरो बिष्ट ,हुकुम सिंह कण्डारी, सुनील चौहान ,सुनील सिंह,रामजी लाल शुक्ला  समेत अनेक लोग मौजूद थे।
     धीरेंद्र प्रताप जो चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के मुख्य केंद्रीय संरक्षक भी है उन्होंने और चिन्हित राज्य आन्दोलनकारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट ने  ऐलान किया कि 6 और 7 मार्च को 2 दिन तक उत्तराखंड के तमाम जनपदों में मुख्यमंत्री के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ चिन्हित राज्य आन्दोलनकारी समिति के कार्यकर्ता राज्य के तमाम 13 जिलों में मुख्यमंत्री के पुतला दहन करेंगे और गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग करेंगे।






   
   

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.