डोईवाला में बहुत से परिवार ऐसे हैं जो कोरोना नामक महामारी से अपना कामकाज सब बंद कर बैठे हैं उनकी रोजी रोटी रोज कमाना रोज खाना से चलती थी पर आज इस महामारी के बंद के चक्कर में भूखे प्यासे रह रहे हैं आज हम सबको उनकी मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। इसी क्रम में आज विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल डोईवाला ने केशवपुरी, बुल्लावाला आदि जगहों पर जाकर असहाय व विक्षिप्त लोगों को भोजन कराया ।
उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि जिससे जो भी सहायता हो सके जैसे ( सूखा राशन दाल,चावल,गेहूं,आटा,आलू,तेल आदि ) किसी प्रकार से सहयोग कर सकते हैं।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल डोईवाला इस कार्य में अपनी कोशिश कर रहा है ।
वंही दूसरी औऱ कुछ मजदूर भाई मसूरी से लखनऊ की ओर पैदल जा रहे थे जो कि भूखे थे।
सूचना मिलते ही श्री गुरमीत सिंह राणा के साथ मौके पर जाकर जन प्रतिनिधि मनीष धीमान ने उक्त सभी युवकों को भोजन कराया तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री महावीर सिंह रावत जी की सहायता से मुन्नावाला गुरुद्वारा में रुकने की व्यवस्था कराई। और सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन व गुरुद्वारा कमेटी का दिल से आभार व्यक्त किया।
.png)


एक टिप्पणी भेजें