ऋषिकेश:
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति से निबटने के लिए विभागों एवं प्रशासन द्वारा बरती जा रही सावधानियों एवं किए जा रहे प्रबंधों को लेकर आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने विभिन्न विभागों एवं प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों के संग समीक्षा बैठक की।साथ ही कोरोना वायरस को लेकर की गई व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।
बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों, मजदूरों एवं ग़रीबों तक पके भोजन की व्यवस्था एवं राशन पहुंचाने की व्यवस्था लेकर जानकारी ली गई। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र में सैनिटाइज किए जाने एवं पंजीकृत मजदूरों को पैसे दिए जाने के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी हासिल की।विधानसभा अध्यक्ष ने संतोष व्यक्त किया है कि क्षेत्र में प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन एवं राशन विभागीय अधिकारियों, प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा मुहैया कराया जा रहा है।श्री अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि सर्वप्रथम प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन एवं राशन उपलब्ध कराये जाने एवं हर क्षेत्र में सैनिटाइज किये जाने संबंधी विषयों पर फोकस किया जाये।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन की जिम्मेदारी होगी की कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करें। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ इस चुनौती का सामना करें। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए किए गए प्रबंधों की अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करते रहे। संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों की कड़ाई से पालना की जाए।
श्री अग्रवाल ने निर्देश दिए कि संकट के इस दौर में दवाओं, चिकित्सा उपकरणों एवं आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां भी कालाबाजारी की शिकायत मिले, वहां तुरंत कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी स्थिति में ज्यादा संख्या में एक जगह एकत्रित नहीं हो पाए।
श्री अग्रवाल ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि क्षेत्र में कहीं का कोई भी नागरिक हो उसे पूरी सुरक्षा व भोजन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लॉक डाउन का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। इसके दृष्टिगत प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करें तथा पब्लिक को एड्रेस करें। उन्होंने कहा कि लोगों को यह बताना आवश्यक है कि कोरोना से बचाव ही सबसे बड़ा हथियार है।लॉकडाउन की समीक्षा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा हालात में जो जहां है, वहीं रुकने में उसके परिवार और सबकी भलाई है। लॉकडाउन के दौरान सब्जी, दूध और राशन जैसी आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी पर खास जोर देने को कहा है।
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा आज अधिकारियों के साथ की बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख़याल रखा। बैठक के दौरान उनके तथा बैठक में शिरकत कर रहे अधिकारियों की कुर्सियों के बीच काफी दूरी रखी गई।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रेमलाल, नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, ऋषिकेश कोतवाल रितेश शाह, रायवाला थाना अध्यक्ष हेमंत खंडूरी, परिवहन विभाग के पंकज श्रीवास्तव, एलआइयू इंस्पेक्टर सुरेश त्यागी, स्वास्थ्य विभाग के डॉ एमपीएस, श्रम विभाग के लेवर इस्पेक्टर राम चतुर, खाद्य निरीक्षक, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र अरविंद चौधरी, मंडल महामंत्री हिमांशु संगतानी, मंडल महामंत्री सुमित पवार आदि लोग मौजूद थे।

.png)

एक टिप्पणी भेजें