ऋषिकेश:
छत्रपति शिवाजी महाराज की जंयती पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने उन्हें भावपूर्ण नमन किया।इस मौके पर महापौर ने कहा कि उनकी बहादुरी और शोर्य की गाथाएं इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में सदैव अंकित रहेंगी।कहा कि ,छत्रपति शिवाजी की वीरता और प्रशासनिक क्षमता अद्भुत थी। शिवाजी ने हमेशा विपरीत परिस्थितियों में अपने शौर्य और पराक्रम का लोहा मनवाया। शिवाजी का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। शिवाजी महाराज ने अपने कार्यों से देशभक्ति की जो ज्योत जलाई है वह सदियों तक लोगों को प्रेरणा देती रहेगीबुधवार को जहां देशभर में भारत के बहादुर शासकों में से एक रहे छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।वहीं नगर निगम महापौर ममगाई ने भी उनका भावपूर्ण स्मरण किया।उन्हें याद करते हुए महापौर ने कहा कि साहस,शौर्य और पराक्रम के पर्याय छत्रपति शिवाजी महाराज न सिर्फ एक आदर्श शासनकर्ता थे बल्कि भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाले आदर्श पुरुष भी थे। मातृभूमि के लिए उनकी निष्ठा, समर्पण और बलिदान हम सबको सदैव प्रेरित करता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें