Halloween party ideas 2015

: डोईवाला


क्षेत्र में रेलवे रोड पर आयोजित  धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पिछले 3 सालों में किसान और आम जन मानस विरोधी साबित हुई है जिसके कारण उन्होंने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र  से धरना प्रदर्शन व रैली का शुभारंभ किया है।  अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उन्हें आशा थी कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत अपनी विधानसभा में अच्छा विकास कार्य  करेंगे लेकिन पूरे प्रदेश समेत डोईवाला  विधान सभा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है यहां का किसान अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है उनके विधानसभा क्षेत्र की एकमात्र चीनी मिल पर किसानों का करोड़ो रुपया पिछले पेराई सत्र का बकाया है जो अब तक के इतिहास में किसानों के लिए सबसे बड़ा बैकलॉग साबित हो रहा है कांग्रेस के शासन में पहले पुराने पेराई सत्र का पूर्ण भुगतान किया जाता था जिसके बाद में पेराई सत्र शुरू होता था लेकिन इस वर्ष पेराई सत्र लगभग समाप्ति की ओर है लेकिन किसानों का पिछले पेराई सत्र का बकाया अभी चीनी मिल पर है जहां तक विकास कार्यों का सवाल है।

उनकी  सरकार के कार्यकाल के स्वीकृत विकास कार्य भी अभी तक शुरू नहीं किए गए हैं ।उन्होंने पूरे प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की बात कही है पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा ने 2017 के चुनाव में बुल्ला वाला झबरा वाला और बालावाला को कालूवाला से जोड़ने वाले पुल  को स्वीकृत कर बनाने  की शुरुआत की थी ।
पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने भी भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाये। 
पूर्व मंत्री  शूरवीर सजवान ने कहा कि भाजपा का चरित्र दोहरा है वह कहती कुछ और करती कुछ है उन्होंने वाजपेई सरकार का जिक्र करते हुए कहा उन्होंने नौकरी पेशा करने वाले लोगों की पेंशन बंद कर दी थी लेकिन इस सरकार ने कई ऐसे कार्य किए हैं जो आमजन विरोधी हैं।राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के उत्तराखंड संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि डोईवाला का विधायक प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के बावजूद यहां के लोगों को मूलभूत जन समस्याओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है
 कांग्रेस सेवादल  की महिला प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि  राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाजपा के कार्यकाल में जहां एक और पुलवामा में सैनिक शहीद हो रहे थे वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने में व्यस्त थे  

इस अवसर पर   मोहित नेगी विधायक राजकुमार धीरेंद्र चौहान भारत भूषण  नवीन मिश्रा रणजीत बॉबी जसवंत सिंह विनय सारस्वत गौरव मल्होत्रा अनीस अहमद राहुल सैनी नरेश मनवाल शंकर सिंह कन्याल सुनील प्रधान त्रिलोक सिंह राजवीर खत्री महेंद्र सिंह वीरेंद्र सजवान इंद्रेश राजेंद्र सिंह शाह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी संदीप चमोली सावन राठौर आरिफ अली आशिक सतनाम सिंह आसिफ हसन अनुज कनौजिया स्वतंत्र बिष्ट मनीष यादव एहसान अली अमित सैनी हर्षित उनियाल महेश लोधी परमिंदर सिंह रोहित नेगी रोहन कुमार उस्मान विमल गोला आदि मौजूद थे
  ईश्वर चंद पाल सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष मनोज नौटियाल पूर्व प्रधान अब्दुल रज्जाक सागर मनवाल सूर्यकांत धस्माना उमेद बोरा मधु थापा सूरत सिंह नेगी आदि ने भी संबोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.