Halloween party ideas 2015

देहरादून:



दिल्ली दंगे में दिवगत हुए पौड़ी निवासी श्री दलवीर सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री ने दी 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद पौड़ी के तहसील चाकीसैंण के ग्राम रोखड़ा निवासी स्व. दलवीर सिंह के परिजनों को 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने दिल्ली के दंगो में हुई दलवीर सिंह की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शान्ति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
मुख्यमंत्री श्री दलवीर सिंह के परिजनों की कमजोर आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत रूपये 5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.