Halloween party ideas 2015



  • पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन।
  •  पंडित जी के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना ही उनके प्रति होगी ,सच्ची श्रद्धांजलि -अनिता ममगाई



ऋषिकेश;

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई। नगर निगम स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में एकत्र हुए भाजपाइयों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि  अर्पित की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में शिरकत करते हुए *नगर निगम महापौर अनिता ममगाई* ने पं. दीनदयाल को जनसंघ का सच्चा प्रचारक  व देश का महान नेता करार दिया। *उन्होंने कहा कि पंडित जी* की बदौलत ही आज भाजपा को एक सशक्त जनाधार मिल पाया है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक का सफर उनके दिखाए गए मार्ग पर ही तय किया गया है। वह एक महान नेता थे जिनकी कमी भाजपा व देश को हमेशा खलती रहेगी। ऐसे में अब आवश्यकता है कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए पार्टी व देश को विकास की ओर अग्रसर किया जाए। *कहा कि, पं. दीनदयाल उपाध्याय* ने एकात्म मानवतावाद का सिद्धांत दिया। वह चाहते थे समाज के सबसे नीचे के पायदान के व्यक्ति का विकास हो। केंद्र सरकार उनके एकात्म मानवतावाद के सिद्धांत पर काम करते हुए नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंडित जी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का आह्वान भी किया। श्रद्वांजलि अर्पित करने वालों में मंडल मंत्री सुनील उनियाल,मदन कोठरी, पार्षद लक्ष्मी रावत, अनिता रैना, रोमा सहगल, राजू शर्मा, राजपाल ठाकुर,पवन शर्मा, राजकुमारी जुगलान, कमलेश जैन,कमला गुनसोला, विजय
लक्ष्मी भट्ट,अनिल ध्यानी, राजेश भट्ट,राजेश शर्मा, गौरव केन्थुला, सुभाष जाटव,बृजेश शर्मा,उषा जोशी,
किशन मंडल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.