Halloween party ideas 2015





 अपनी विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा के बलबूते चमोली जनपद के पाँच पुलिस अधिकारियों ने राजधानी में खुद की अलग पहचान बनाने के साथ-साथ अपने गृह जनपद चमोली का भी मान बढ़ाया है। आगामी 26 जनवरी को माननीय राज्यपाल एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा इन पुलिस अधिकारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक,  उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से नवाजा जाएगा।

अपनी ईमानदारी, लगन एवं कर्तब्यनिष्ठता की बदौलत सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों की उपलब्धि पर चमोली जनपद के लोगों ने भी खुशी जाहिर की है।

इन पुलिस अधिकारियों ने बढ़ाया चमोली का मान----

राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक -(उत्कृष्ट सेवा के लिये)
प्रकाश देवली
पुलिस उपाधीक्षक
मूल रूप से चमोली जनपद के अंतर्गत देवल गांव(गौचर) के रहने वाले प्रकाश देवली वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक कुंभ हरिद्वार के पद पर कार्यरत हैं। इनकी गिनती कर्तब्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों में कई जाती है। ये राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी रह चुके हैं तथा आगामी कुंभ जैसी महत्वर्पूण जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।


उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह (उत्कृष्ट सेवा के लिये)
राकेश देवली
पुलिस उपाधीक्षक
मूल रूप से चमोली जनपद के अंतर्गत देवल गांव(गौचर) के रहने वाले राकेश देवली वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक यातायात देहरादून के पद पर तैनात हैं। बेहद सरल स्वभाव वाले राकेश देवली को राजधानी देहरादून जैसे व्यस्त शहर में अपराध की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जाना जाता है।

सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (विशिष्ट कार्य के लिये)
दिलबर नेगी
थानाध्यक्ष
मूल रूप से चमोली जनपद के मुख्यालय गोपेश्वर के  निकट गैर गाँव के रहने वाले दिलबर नेगी वर्तमान में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी के पद पर कार्यरत है। राजधानी देहरादून में घटित किसी भी अपराध के खुलासे में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अपराधों के खुलासे में इन्हें उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। अपनी  उत्कृष्ट सेवाओं की बदौलत ये देहरादून के महत्वपूर्ण थानों में शुमार थाना प्रेमनगर, क्लेमेंटटाउन, कालसी में भी बतौर थानाध्यक्ष सेवाएं दे चुके हैं।

उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह (विशिष्ट कार्य के लिये)
धर्मेंद्र रौतेला
थानाध्यक्ष
मूल रूप से नंदप्रयाग के रहने वाले धर्मेंद्र रौतेला की पहचान एक सहज एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में कई जाती है। अपनी कर्तब्यनिष्ठता के चलते वे इससे पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के पीआरओ एवं थाना रानीपोखरी एवं क्लेमेंटटाउन के थानाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह (विशिष्ट कार्य के लिये)
संजय मिश्रा
थानाध्यक्ष
मूल रूप से चमोली जनपद के रैतोली (पीपलकोटी)  के रहने वाले  संजय मिश्रा वर्तमान में थानाध्यक्ष कैंट के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें एक युवा अधिकारी के रूप में जाना जाता है। इससे पूर्व अपनी कर्तब्यनिष्ठता के चलते ये थानाध्यक्ष बसंतविहार एवं राजधानी की अलग-अलग महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों में बतौर चौकी इंचार्ज सेवाएं दे चुके हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.