Halloween party ideas 2015

ऋषिकेश:


 पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वंशीधर भगत के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  बनने पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने प्रसन्नता जाहिर की है। महापौर ने कहा कि उनकी अगुवाई में संगठन और मजबूत होगा।
नगर निगम महापौर ने  द्रोण नगरी देहरादून में नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर उनकों पुष्प गुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी। महापौर ने बताया कि प्रदेश के लोकप्रिय नेता के रूप में उनका शुमार रहा है। उनके लम्बे सियासी अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और उनके नेतृत्व में मिशन 2022 में पार्टी प्रंचड सफलता हासिल करेगी। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर उनकी ताजपोशी से कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने बंशीधर भगत के मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित शीर्ष नेतृत्व को भी बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.