Halloween party ideas 2015

भाजपा ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के लिए समर्थन जुटाने के लिए आज से दस दिवसीय राष्ट्रव्यापी जन संपर्क अभियान शुरू किया। कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता देश के विभिन्न हिस्सों में इस डोर टू डोर अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में, पार्टी ने सभी 75 जिलों में बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान की शुरुआत गोरखपुर के स्थानीय निवासी हाजी चौधरी कैफ-उल-वार से की। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुद्धिजीवियों के एक सेमिनार में भी भाग लिया।

कई केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार में मंत्री और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के पदाधिकारी आम जनता और विशेष रूप से बौद्धिक वर्ग तक अधिनियम के बारे में गलत धारणा को दूर करने के लिए पहुंच रहे हैं।भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में इस अभियान में शामिल होंगे, जबकि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा गाजियाबाद में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा महासचिव अनिल जैन ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सीएए के समर्थन में रैली के लिए 3 करोड़ परिवारों से संपर्क करेंगे।

अपने कार्यक्रम के भाग के रूप में, भाजपा ने लोगों को कानून का समर्थन करने के लिए मिस्ड कॉल देने के लिए एक टोल-फ्री नंबर 8866288662 शुरू किया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.