Halloween party ideas 2015

बाड़ाहाट;

माघ मेला (बाड़ाहाट का थौलू) में शिरकत करने उत्तरकाशी पहुंचे  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह  ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार को जनविरोधी करार दिया, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रदेश सरकार के तीन वर्ष निराशाजनक रहे है।

जहां प्रदेश मे महंगाई से आमजन त्रस्त है,2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने आजतक तीन सालों में भी अपने वादे पूरे नही किये।। देश मे आज मंदी कि वजह से युवा बेरोजगार बैठे है, भारतीय अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट आई है। इसके घातक परिणामों खासकर किसानों, युवाओं और गरीबों पर विनाशकारी असर देखने को मिल रहे है। हमारी अर्थव्यवस्था की स्थिति काफी चिंताजनक है, सुरक्षा की बात करने वाली सरकार के राज में आज बलात्कार और अन्य जघन्य अपराधों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, हर दिन हजारों भारतीय अपनी नौकरी और आजीविका खो दे रहे हैं। भाजपा सरकार में आमजन त्रस्त है। भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार जनाकांक्षाओं पर खरी नहीं उतर पा रही है। हाल ही में राज्य की त्रिवेंद्र सरकार द्वारा जो अनैतिक निर्णय लिया गया है, हमारी आस्था के प्रतीक चारधाम और चारधामों में हमारे तीर्थ पुरोहितों के हक-हकूकों को समाप्त कर देवस्थानम श्राइन बोर्ड का गठन किया है, जिसका कांग्रेस पार्टी घोर विरोध करती है! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि 2022 में आमजन के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनते ही इस अनैतिक एक्ट को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहुत जल्द जनता के बीच जन जागरण अभियान चलाकर भाजपा सरकार की नाकामयाबियों को जनता के बीच ले जाएगी।


इस मौके पर पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण ने जनपद में हुई भारी बर्फवारी के कारण अवरुद्ध हुए विद्युत, संचार एवं पेयजल व्यवस्था को इतने दिन बीत जाने के बाद भी दुरूस्त नही किया जाना निराशाजनक बताया। नमामि गंगे पर बोलते हुए सजवाण ने कहा कि माँ गंगा के उद्गम से ही गंगा आज प्रदूषित हो रही है जो अत्यंत दुःखदायी है। नमामि गंगे में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। जबकि गंगा में जाने वाले कचरे का स्थायी ट्रीटमेंट अभी तक नही किया गया है। स्थानीय स्तर पर सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। 2017 के विधानसभा चुनावों में केंद्रीय मंत्री द्वारा रामलीला मैदान से ये घोषणा की गई थी कि सरकार बनते ही 06 माह के अंदर बंद पड़ी विद्युत परियोजनाओं को प्रारंभ किया जाएगा किन्तु 3 बरस बीत जाने के बावजूद भी अभी तक इस और कोई कार्यवाही नही की गयी। 2022 के लिए बचे हुए 02 वर्षों में कांग्रेस जनसरोकारों के मुद्दों को प्रखर रूप से उठाएगी। जिसके लिए सड़क से सदन तक मजबूती से आमजन की आवाज को बुलंद किया जाएगा।

इस अवसर पर पुरोला के विधायक श्री राजकुमार, जिला पंचायत उत्तरकाशी के अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, नगरपालिका बाड़ाहाट के पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, जगमोहन रावत, श्रीमती प्रभावती गौड़, संजय डोभाल घनानंद नौटियाल, कमल सिंह रावत,  दिनेश गौड़,भूपेश कुडियाल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.