Halloween party ideas 2015

 रुद्रप्रयाग   :



 जनपद में प्रधान संगठन के चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। हालांकि इन चुनावों में   भाजपा से   जुड़े  प्रधानों का एक बड़ा वर्ग असहज नजर आ आया। इसका बड़ा कारण यह था कि प्रधान संगठन के चुनावों की भनक भाजपा को जरा भी नहीं लगी और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्तमान जखोली ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने अपनी मजूदगी में इन चुनावों को सम्पन्न करवा दिया।

 इसी कड़ी में र्निविरोध प्रधान संगठन का जिला अध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी को चुना गया। अगस्त्यमुनि ब्लाॅक से विजयपाल राणा, जखोली से कपिल राणा, उखीमठ से सुभाष राणा को ब्लाॅक अध्यक्ष चुना गया। हालांकि अगस्त्यमुनि ब्लाॅक अध्यक्ष के पद के लिए एक पक्ष द्वारा भारी विरोध किया गया लेकिन अतं तो विजयपाल राणा के नाम पर सहमति बनी। 
 
 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.