रुड़की ;
दो अज्ञात बदमाश व्यापारी को गोली मारकर भाग निकले। मौके पर इकट्ठी हुई भीड़ ने घायल व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में करीब 60 वर्षीय रामपाल कश्यप का रेस्टोरेंट है।
रात करीब 8:00 बजे वह अपने रेस्टोरेंट पर बैठे थे। तभी अचानक लाइट चली गई। तभी रेस्टोरेंट्स से दो गोली चलने की आवाज आई। लोग रेस्टोरेंट की तरफ भागे तो दो युवक पैदल मौके से भागते दिखाई दिए। और मौके पर रामपाल घायल अवस्था में पड़े मिले।
मौके पर एकत्र हुए लोग रामपाल को दुर्गा चौक स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए।सूचना मिलते ही मौके पर सीओ चंदन सिंह बिष्ट कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह मय फोर्स पहुंचे अभी घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। घटना के कारणों को भी पुलिस जानने में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें