Halloween party ideas 2015

देहरादून;


भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला देहरादून के सभी 17 मंडलो की कार्यकारिणी  का गठन किया जाना सुनिश्चित किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला चुनाव अधिकारी मंयक गुप्ता जी ने  कहा कि सभी मंडल कार्यकरणी का विस्तार सम्बंधित मंडलो के प्रभारी, विधायक व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की आमराय के बाद ही किया जाना सुनिश्चित किया है।भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है।यँहा अध्यक्ष कांग्रेस की तरह केवल गाँधी परिवार   का नही बनता है।यहाँ बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।अमित शाह और जे पी नड्डा इसके उदाहरण है।
जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने कहा कि  सभी 17 मंडलो  की जो ये कार्यकरणी गठित की जानी है इसमें समाज के सभी वर्गों,जाति, मातृ शक्ति, समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाना सुनिश्चित किया है।2022 विधनसभा चुनाव में ये टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। श्री पुण्डीर ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वाश है कि सभी मंडल कार्यकारिणी केंद्र सरकार व राज्य सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के साथ ही
 संग़ठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेगी।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु  चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल,राजकुमार पुरोहित,जितेंद्र रावत मोनी,ओमवीर राघव,नीरू देवी जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत,मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल,राजकुमार राज,गणेश रावत,अमर सिंह,दिनेश सती,अनुज गुलेरिया,दाता राम,नवीन रावत,दिनेश कौशिक,अरविंद चौधरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष,व मंडलो के प्रभारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.