Halloween party ideas 2015
 Satyawani.com(सत्यवाणी न्यूज)

Satyawani.com(सत्यवाणी न्यूज)

BREAKING NEWS

[recent][newsticker]
  • Home [मुख्य पृष्ठ]
  • All News [सभी न्यूज पढ़ें]
  • State [राज्य]
  • National [राष्ट्रीय]
  • Youth [युवा पसंद]
  • Sport [खेल]
  • Jobs [नौकरियां]
  • Politics [राजनीति]
Main Menu

मुख्यपृष्ठ युवा पसंद 88वें अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया ,सीएम ने

88वें अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया ,सीएम ने

दिसंबर 23, 2019
A+ A- Print Email
हरिद्वार:


 
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में स्वामी श्रद्धानंद जी के 93वाँ बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं 88वें अखिल भारतीय स्वामी श्रद्धानंद हॉकी टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार हाईवे पर बन रहे फ्लाईओवर का नाम स्वामी श्रद्धानन्द के नाम पर रखने के लिए प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जायेगा।
 
 गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय मैदान में एस्ट्रो टर्फ बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा भी सहयोग किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने ऐसे महापुरुषों को जन्म दिया है, जिन्होंने इस देश की परम्पराओं और संस्कृति को अभिसिंचित ही नहीं किया है, बल्कि उसके प्रचार-प्रसार के लिए भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत को विश्व में कीर्तिमान दिलाने में अपना एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों एवं छुआछूत पर स्वामी श्रद्धानंद जी ने प्रहार करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज देश बदल रहा है। देश परिवर्तन की ओर जा रहा है। जिसकी कल्पना स्वामी दयानन्द सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं अरविन्द घोष ने की थी, आज भारत उस ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड योग भूमि है, एक शांति प्रिय प्रदेश है। 
 
किसी भी अशांति का वातावरण प्रदेश में न हो, इसका सबको ध्यान रखना होगा। जिन पवित्र कार्यों के लिए गुरुकुल जैसे संस्थानों की स्थापना हुई, जिसके लिए स्वामी श्रद्धानंद जी ने बलिदान दिया, उनके इस बलिदान को याद कर हमें उनके द्वारा दिखाये गये पथ पर आगे बढ़ना होगा। 

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सत्यपाल सिंह, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, श्री आदेश चौहान, श्री संजय गुप्ता, कुलपति गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रो. रूप किशोर शास्त्री एवं स्वामी सम्पूर्णानंद आदि उपस्थित थे।


युवा पसंद
Tweet Share Share Share Share Share
Next
नई पोस्ट
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें (Atom)



कुल पेज दृश्य

Monthly Archive

Like Our Facebook Page

Category

  • अन्य (70)
  • खेल (685)
  • जॉब (71)
  • ज्ञान विज्ञान (38)
  • टेक्नोलॉजी (50)
  • देश-विदेश (107)
  • धर्मक्षेत्रे (3409)
  • पर्यावरण (286)
  • मनोरंजन (192)
  • मेरी बात (52)
  • युवा पसंद (792)
  • राजनीति (1231)
  • राज्य (468)
  • राज्य उत्तराखण्ड (13200)
  • राष्ट्रीय (1450)
  • शिक्षा (747)
  • स्वच्छता (216)
  • स्वास्थ्य (1070)
  • Home
  • About Us
  • All News
  • Privacy Policy
  • Advertisement
  • Contact
Bottom Menu

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Random News

randompost

Recent News

recentpost

Featured News

featuredpost/राज्य उत्तराखण्ड,खेल
Satyawani Footer Image

सत्यवाणी एक ऐसा न्यूज़ पोर्टल है, जो बहुउद्देश्य ख़बरों और सूचनाओं की प्रदत्तकर्ता है। यह वरिष्ठ विद्वतजनों के लेख और सुझावों का निरंतर स्वागत करता है । साथ ही नवागंतुकों को एक प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध करने को प्रतिबद्ध है। समाचार ही नहीं ज्ञानवर्धक सूचनाओं का संग्रह ,आपको एक ही स्थान पर उपलब्ध हो , ऐसे प्रयास सदैव रहेंगे।

Satyawani © 2016-2021. All Rights Reserved.

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved

Blogger द्वारा संचालित.