Halloween party ideas 2015

धूमधाम से मनाई गयी शहीद उधम सिंह की 120 वीं जयंती,



डोईवाला;

शहीद उधम सिंह की 120 वीं जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई जा रही है। जिसके चलते बुल्लावाला गांव में सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। 
                               स्थानीय निवासी व कांबोज सभा के पदाधिकारी मनोज काम्बोज ने शहीद उधम सिंह जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि 1919 को जलियांवाला बाग में निर्दोष भारतीयों के ऊपर जनरल डायर द्वारा गोली चलाने का आदेश देकर हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, जिससे शहीद उधम सिंह को झकझोर दिया था, ओर उसके बाद हिंदुस्तानियों की मौत का बदला लेने के लिए शहीद उधम सिंह ने 13 मार्च 1940 को लंदन के टैक्सास हॉल मैं जनरल डायर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दीया था। और 31 जुलाई 1940 को अंग्रेज सरकार ने उधम सिंह को लंदन में फांसी दे दी थी, और इस तरह उधम सिंह ने भारत माता की आन बान और शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी, आज उनके 120 वे जन्मदिन पर आज पूरा देश उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता है। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे, ओर उधम सिंह जी के बलिदान को याद किया।
                                 इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मारखमग्रांट के पूर्व प्रधान परविंदर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तडियाल, भाजपा की विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी, मनोज कांबोज, विजय कुमार, जावेद हुसैन जगदीश कंबोज, दिनेश, वेद प्रकाश कंडवाल, सत्येंद्र चौधरी, ललित जायसवाल, नरेश कुमार, विनोद सिंह, देव सिंह, पदम सिंह, रविंदर पाल, सोनू कुमार, शुभम आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.