Halloween party ideas 2015

उत्तराखंड , पौड़ी  की बेटी  राखी को है , सरकार से  मदद की दरकार

पौड़ी गढ़वाल:


22 वर्षीय राखी , पुत्री विक्रम सिंह बिष्ट, ग्राम- होड़ी , ढालखाल , पौड़ी गढ़वाल की दोनों किडनी ख़राब  हो गयी है. 03 महीने से  लड़की  का  दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज़  चल रहा है.
 डॉक्टरों के अनुसार किडनी ट्रांसप्लांट द्वारा उसका जीवन बचाया जा सकता है.  आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार ने लैंसडोन  के विधायक दिलीप सिंह को आर्थिक सहायता हेतु पत्र  भी लिखा है. उन्हें उम्मीद है कि  सूबे के मुखिया उनके दर्द को समझ पाएंगे और  उनकी मदद सरकार करेगी. 

राखी के भाई सुशील  बिष्ट ने बताया है कि  उन्होंने १७ नवंबर को विधायक दिलीप सिंह  को इस बाबत पत्र भी लिखा है.    जिसका  उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।
उन्हे उम्मीद है कि  मुसीबत की इस घडी में सरकार उनका साथ अवश्य देगी। 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.