Halloween party ideas 2015

नई दिल्ली :


 नवरात्री में माँ वैष्णो देवी  जाने के लिए भक्तों को सरकार का अनोखा तोहफा है, वंदे  भारत एक्सप्रेस


   जिसका कल शुभारम्भ  हुआ और  3 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह ने इसे हरी झंडी दिखा दी।
 हालांकि, वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित व्यावसायिक सेवा 5 अक्टूबर से शुरू होगी और टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। हाई स्पीड ट्रेन चलने से दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा का समय 12 घंटे से कम होकर आठ घंटे रह जाएगा।

नई दिल्ली में अमित शाह ने जब नई दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे मातरम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई तब उनके साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और हर्षवर्धन भी मौजूद थे। वंदे मातरम एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले अमित शाह ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि यह ट्रेन पूरी तरह से मेड इन इंडिया है। ट्रेन के रास्ते में अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी स्टेशनों पर 2-2 मिनट के लिए रूकेगी। ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सभी दिनों चलेगी।

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई थी। नयी दिल्ली और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच चेयर कार (सीसी) का न्यूनतम किराया 1630 रुपया है, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 3015 रुपये खर्च करने होंगे। रेलवे ने दिल्ली-कटरा वंदे भारत में भी 'डायनामिक फेयर' लागू नहीं किया है। दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत में भी यह किराया प्रणाली लागू नहीं है। नई दिल्ली और श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच न्यूनतम किराया 1630 रुपया है और अधिकतम किराया 3015 रुपये है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.