Halloween party ideas 2015

देहरादून:


भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय देहरादून के सभागार में जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।

बैठक में जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने सभी मंडल चुनाव अधिकारियों से बूथ अध्यक्षों के गठन के संबंध में जानकारी ली श्री पुंडीर ने बताया कि देहरादून के जिले के सभी मंडलों में 90% से अधिक बूथ अध्यक्षों का गठन हो गया है श्यामपुर मंडल व भानियावाला मंडल में सभी बूथ इकाइयों का गठन हो चुका है। जबकि शिवालिक मंडल में 95% बूथ कमेटी का गठन हो गया है और 26 तारीख तक सत प्रतिशत बूथ कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा ।

प्रदेश उपाध्यक्ष वह जिला चुनाव अधिकारी मंयक गुप्ता ने कहा कि 5 नवंबर तक मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी और उसके बाद शीघ्र ही मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी ।
संपूर्ण उत्तराखंड में मंडल अध्यक्षों का चुनाव एक ही दिन संपन्न होगा  ।उन्होंने मंडल चुनाव अधिकारियों को मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

 बैठक का संचालन महामंत्री  अरुण मित्तल व सुदेश कंडवाल ने संयुक्त रूप से किया बैठक में खेम चंद्र गुप्ता जिला उपाध्यक्ष यशपाल नेगी, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, जिला मंत्री दिनेश सजवान, राज प्रधान शरद रावत, रविंद्र राणा,विपुल मंदोली, प्रदीप धस्माना, सुरेश उनियाल,पंकज शर्मा,  लाखन सिंह राणा, दुलीचंद, प्रशांत चमोली, अनुराधा वालिया, दीवान सिंह रावत, प्रदीप नेगी, कुंदन सिंह नेगी, सहित भाजपा के अनेकों मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.