Halloween party ideas 2015

नैनीताल पुलिस वाहन दुर्घटना में मृत पुलिसकर्मियों के परिवारों हेतु राज्यपाल ने एक एक लाख की तत्काल सहायता स्वीकृत की


*घटना से व्यथित और दुखी हूँ - राज्यपाल *

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने विगत 22 अक्टूबर को नैनीताल पुलिस के एक वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल हुई उप निरीक्षक श्रीमती माया बिष्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने स्व माया बिष्ट की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने कहा है कि वे अत्यंत मर्माहत और व्यथित है। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने इस दुर्घटना में मृत तीनों पुलिस कार्मिकों के आश्रितों के लिए अपने विवेकाधीन कोष से एक- एक लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की है। राज्यपाल ने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि मृतक पुलिस कार्मिकों के परिवारों का पूरा ध्यान रखा जाए और सरकारी सेवा के सभी  देय भुगतान जल्द से जल्द किए जाएं।

पंचतत्व में विलीन हुईं महिला सबइंस्पेक्टर माया बिष्ट

गमगीन माहौल में  माया बिष्ट को अंतिम विदाई  दी गयी।

शोक सलामी के साथ पुलिस ने भी , माया को अंतिम विदाई दी। रानीबाग स्थित चित्रशीला घाट पर डीआईजी, एसएसबी, जिलाधिकारी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में माया बिष्ट का अंतिम संस्कार किया गया. लालकुआं से लेकर हल्द्वानी तक शोक की लहर दौड़ गयी,एसआई माया के मौत की खबर से पति सुरेश बिष्ट, जेठ व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट समेत परिजनों में कोहराम मच गया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.