Halloween party ideas 2015



महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी आज प्रात:  9.30 बजे भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे। वीआईपी हेलीपेड से  मंदिर परिसर आये। जहां अधिकारियों -कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। मंदिर में पूजा एवं जलाभिषेक किया। मंदिर समिति ने उन्हें प्रसाद, माला भेंट की। वह ध्यान गुफा भी पहुंचे। इस अवसर पर कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी, पुजारी केदार लिंग, लेखाकार आर.सी.तिवारी,  स.लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी,धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला,   मंदिर सुपर वाईजर  यदुवीर पुष्पवान,प्रबंधक अरविंद शुक्ला,  मनोज शुक्ला, सुदीप,मृत्यंजय हीरेमठ आदि मौजूद रहे। 11 बजे राज्यपाल ने  हवाई मार्ग से श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन हेतु प्रस्थान किया।

दिन में 12.15 बजे राज्यपाल बद्रीनाथ दर्शन को पहुंचे मंदिर परिसर में  श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति  के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल  एवं मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने उनकी अगवानी  एवं स्वागत किया।तत्पश्चात वह दर्शन हेतु मंदिर में गये।  मंदिर समिति द्वारा उनको अंगवस्त्र, एवं भगवान बद्रीनाथ जी का प्रसाद भेंट किया गया।उन्होंने बद्रीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी से भी भेंट की। इस अवसर पर  मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल मुख्यकार्याधिकारी बी.डी.सिंह,  उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी,सहायक अभियंता विपिन तिवारी,अपर धर्माधिकारी सत्य प्रसाद चमोला, अ.धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान आदि मौजूद थे।
(प्रेषक मीडिया प्रभारी बी.के.टी.सी)

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.