ऋषिकेश ;
उत्तम सिंह
राजकीय इंटर कालेज रायवाला में संकल्प नशा मुक्त देव भूमि अभियान के अंतर्गत छात्रों को नशा से दूर रहने, बचाव व जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। विदित हो कि नशा मुक्त देव भूमि अभियान का शुभारंभ उत्तराखण्ड के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति रमेश रंग नाथन जी ने हाई के न्यायधीश सुशांशु धुलिया। न्यायमूर्ति लोकपाक, ज्ञानेंद्र कुमार व राज्य के मुख्य सचिव, डी जी पी साहब, डी आई जी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार की उपस्तिथि में 28 सितम्बर को ओ एन जी सी देहरादून में प्रारम्भ किया था। इसके अंतर्गत राज्य के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में नशा मुक्त देव भूमि अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही समस्त विद्यालयों में एंटी ड्रग्स लीगल क्लिनिक की स्थापना की जा रही है। एंटी डग्स क्लिनिक में 2 छात्र, 2 अभिभावक,2 शिक्षक व 1सदस्य डिस्ट्रिक लीगल सर्विस से नॉमिनेटेड पी एल वी होगा। इसी क्रम में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राजकीय इंटर कालेज रायवाला मे जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। डी एल एस ए की तरफ से सूरजमणि सिलस्वाल ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, मन व शरीर पर होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराते हुए इससे बचाव के तरीके बताये। बताया कि नशा किस प्रकार परिवार की खुशियां छीन लेता है। नशा के आदि होने से घर परिवार तबाह हो जाते है। कहा कि नशे को ना कहना व इससे दूर रहने से ही सुरक्षित बचाव सम्भव है। इस अवसर पर गठित एंटी डग्स क्लिनिक की जिम्मेदारी व कर्तव्य का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके सदस्य नशे के प्रति आकर्षित हो रहे युवाओं को जागरूक कर इससे होने वाले नुकसान की जानकारी देंगे। नशे से दूर रहने के लिये प्रेरित करेगें ।साथ ही नशे की गिरफ्त में आये छात्रों, युवाओं को नशा नही करने के लिए प्रेरित व रिहेलिटेसन में सहायता प्रदान करेंगे। मैत्री स्वयं सेवी संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने छात्रों से आग्रह किया कि शादी समारोह में झूठी शान का प्रतीक बनती जा रही मेहंदी की रश्म में कॉकटेल के नाम पर खुले आम परोसी जा रही शराब जैसी समाज मे फैल रही कुरीति को समाप्त करने के लिए आगे आये। तथा इसका गांधीवादी तरीके से विरोध दर्ज करें। उन्होंने चेताया शराब व नशे का सेवन करने से सबसे ज्यादा परेशानी महिला को ही उठानी पड़ती है। अनुभव साझा करते हुए कहा कि यदि पति शराब का सेवन करता है तो पत्नी परेशान होती है। भाई शराब का सेवन करता है तो माँ व बहन परेशान होती है। इसअवसर परविद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज कुमार थपलियाल, भगवती प्रसाद सेमवाल, भास्करानंद भट्ट, ईशा भट्ट, नेहा कण्डारी, आशीष पाल, ओमकार सिंह , विद्यालय कर्मचारीगण, स्कूल के छात्र, छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे ।
.png)

एक टिप्पणी भेजें