Halloween party ideas 2015


डोईवाला;


सर्दियों की आहट होते ही गजराज का आतंक शुरू हो गया है। लच्छीवाला  रेंजर घनानंद उनियाल ने बताया कि
कल रात हाथियों द्वारा डोईवाला क्षेत्र में अत्यधिक उत्पात मचाया गया। क्षेत्र के  माजरी, शेरगढ़, धर्मूचक व खैरी आदि गांवो में हाथियों द्वारा किसानों की धान व गन्ने की खड़ी फसल रौंद डाली। देर रात तक स्टाफ हाथियों को जंगल में  खदेड़ता रहा।

ग्रामीणों द्वारा हाथियों से फसल की सुरक्षा हेतु पुख्ता इंतजाम किये जाने की मांग की गयी। ग्रामीणों को इस बाबत आश्वस्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.