Halloween party ideas 2015

डोईवाला;


उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की शहादत को नमन करते हुए शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अठुरवाला शहीद राजेश नेगी द्वार पर क्षेत्रीय सभासद संदीप सिंह नेगी,राजेश भट्ट व प्रदीप नेगी सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने एकत्रित होकर उनके बलिदान को याद कर श्रद्धासुमन  अर्पित किये।
अठुरवाला सभासद संदीप सिंह नेगी ने कहा कि अठुरवाला निवासी शहीद राजेश नेगी जी ने छोटी उम्र में ही उत्तराखंड राज्य निर्माण हेतु अपने प्राणों की आहुति दे दी।उन जैसे हजारों शहीदों के बलिदान पर ही हमारे उत्तराखंड प्रदेश का सपना साकार हो पाया है।
उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर शत शत नमन किया।इस अवसर पर अठुरवाला सभासद संदीप सिंह नेगी,राजेश भट्ट एवम प्रदीप नेगी सहित विकास बिष्ट,सतीश बैलवाल,मुकेश कैंतुरा,राजेन्द्र सजवाण,विकास कैंतुरा,दीपक पुंडीर,आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.