Halloween party ideas 2015

डोईवाला:


भानियावाला में  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल  ने बीकानेर मिष्ठान भंडार का पूजा अर्चना के बाद विधिवत उद्घाटन किया।

      इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि बीकानेर मिष्ठान एक प्रतिष्ठित संस्थान है जिसमें शुद्धता के आधार पर लंबे समय से लोगों को स्वाधिष्ठ मिष्ठान से रूबरू कराया है ।
     श्री अग्रवाल ने कहा है कि इस प्रकार के प्रतिष्ठान स्थापित होने से युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं साथ ही स्थानीय लोगों को अपने आसपास ही उच्च क्वालिटी का सामान भी प्राप्त होता है ।
     इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए छोटे-छोटे स्थानों पर अपने लघु उद्योग, अपने प्रतिष्ठान खड़े करके हम स्वाबलंबी बन सकते हैं ।
    उन्होंने स्वरोजगार के लिए बीकानेर  मिष्ठान के स्थापित होना एक उदाहरण बताया है , श्री अग्रवाल ने कहा कि अन्य लोगों को भी स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के कार्य के लिए आगे आना चाहिए ताकि हो प्रदेश रोजगार की दृष्टि से आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बन सके ।
    इस अवसर पर नगर पालिका डोईवाला के अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, नरपत सिंह, कुंभ सिंह घेवर सिंह, ताराचंद अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, शिव सिंह, भीम सिंह, मोहम्मद इकराम, ईश्वर पाल नरेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, विक्रम सिंह, दिनेश सिंह, नाथू सिंह आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.