Halloween party ideas 2015

ब्रेकिंग-
         जंगली जानवरों के बीच कैसे जान बचाएं यमकेश्वर की जनता?

     यमकेश्वर ब्लॉक के नीलकण्ठ के पास भादसी गांव में आज 12 अक्टूबर की दोपहर 1 बजे खेत मे भालू ने अधेड़ ब्यक्ति ग्राम -भादसी में भालू ने 65 वर्षीय लाखन सिंह  पुत्र स्व० गुलाब सिंह को बुरी तरह से घायल कर दिया।
ग्रामीणों के शोर मचाने पर यह मादा भालू जंगल की ओर भागी, अंदाजा लगाया जा रहा है कि मादा भालू  बच्चों के साथ थी।  जिस कारण इसने हमला किया।
 सूचना  पाकर तोली के पूर्व ग्राम प्रधान रविन्द्र नेगी मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने वाहन से नीलकंठ तक पंहुचाया जहाँ से 108 एम्बुलेस सेवा से एम्स ऋषिकेश पंहुचाया गया जहाँ उनकी हालत स्थिर बनी हुई है |

रेंजर दिनेश उनियाल ने बताया कि घायल लाखन सिंह को जो कि एम्स अस्पताल में है विभाग द्वारा तत्काल 15000 की आर्थिक मदद की जाएगी।
गांव में गश्त बढ़ा दी गयी है।परन्तु  वन विभाग  की नींद कब टूटेगी ? इसी का इंतज़ार है.


बीते कल 11 अक्टूबर की दोपहर को जुलेडी निवासी तारा दत्त की गाय को बाघ ने निवाला बना दिया।

यहां पिछले 2 महीने में 3 दर्जन भर से अधिक मवेशियों को बाघ ने अपना निवाला बना दिया है।
रात के समय बाइक सवारों का पीछा भी बाघ द्वारा किया जा रहा है।
क्या, वन विभाग की अनहोनी के इंतजार में है?
ग्रामीण कैसे यहां जीवन यापन करें यह  कोई नही बता पा रहा?
ग्रामीणो जा कहना है कि वन विभाग अपने जानवर को बचाने में  ब्यस्त है। जन मानस की चिंता किसी को नही?
कैसे यहाँ से पलायन न हो ?
ऐसाजन प्रतिनिधि, नेता, विधायक,सांसद या
सरकार को इस से कोई मतलब नही?

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.