Halloween party ideas 2015


अंतर्राष्ट्रीय कलाकार मीता  ने "नो मेंस लैंड" और "साइलेंट वाटर्स" जैसी फिल्मों के लिए गाया  है। प्रसार भारती के साथ जुड़कर उन्होंने "इंडियाज़ हेरिटेज ऑफ घराना म्यूजिक, ग्वालियर घराना" डॉक्यूमेंट्री का वह हिस्सा रही।
आज अपने कार्यक्रम की शुरुवात उन्होंने मियां तानसेन का पद जिसके बोल थे, "येरी आज शुभ दिन गवाहू मंगलाचार", जो की राग बिहाग में उनकी खुद की रची हुई है।
आगे बढ़ते हुए उन्होंने भजन 'महाराज ढूंढूंगी सतगुरु संग'; अंत में उन्होंने राग पहाड़ी में "काहे गए परदेस" से कार्यक्रम का समापन किया।
उनके साथ तबले पर सुभ महाराज और हारमोनियम पर विनय मिश्रा।
अंतरराष्ट्रीय कलाकार संजीव सचदेवा एवं सोनाली पहली बार देहरादून आकर   काफी खुश नजर आए  एवं विरासत के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया । श्री संजीव जी ने अकॉर्डियन एवं श्रीमती सोनाली जी ने हवाई यन गिटार बजाकर देहरादून वासियों को मंत्रमुग्ध किया । संजीव जी एवं सोनाली जी ने 80के दशक के 20 एवरग्रीन गानों की प्रस्तुति दी। जोकि 'आजा सनम' , 'बाबू जी धीरे चलना' , 'मेरा जूता है जापानी' आदि हैं । यादगार पलों को साझा करते हुए संजीव जी बताया कि लता मंगेशकर जी के साथ उनकी मुलाकात एक अविस्मरणीय पल है । श्री संजीव जी के साथ अनूप आनंद औक्टा पैड पर , केबोर्ड पे सुनील चौधरी और विकास भारद्वाज , जॉम्बी पे अमित तबला और ढोलक पे अनुज भारद्वाज ने उनका साथ दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.