Halloween party ideas 2015

देहरादून ;


 उत्तराखंड पंचायत चुनाव के तीन चरणों में हुए मतदान का परिणाम आज सामने आ आएगा। इसके लिए सोमवार सुबह आठ बजे से राज्य के 89 ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना शुरू हो चुकी है। अंतिम परिणाम आने तक मतगणना बिना रुके जारी रहेगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के मुताबिक मतगणना सुबह आठ बजे से प्रारंभ होकर अंतिम परिणाम जारी होने तक बिना रुके जारी रहेगी। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। छोटे जिलों में मतगणना देर शाम तक पूरी होने की उम्मीद है, जबकि यूएसनगर जैसे बड़े जिलों में मतगणना दूसरे दिन तक भी जा सकती है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाताओं ने बैलेट पेपर गलब बॉक्स में भी डाल दिए हैं तो उन्हें भी गिनती में शामिल किया जाएगा। दरअसल प्रत्येक बूथ पर आयोग ने दो मत पेटियां रखी हुई थी। एक में प्रधान और पंचायत सदस्य जबकि दूसरे में बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के मत डाले जाने थे। लेकिन मतदाता कई बार मतपत्र गलत पेटी में डाल देते हैं।ऐसे में विवाद की आंशका दो देखते हुए आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोनों पेटियों के मत पत्र गिने जाने के बाद ही अंतिम परिणाम की घोषणा की जाए। पहले प्रधान और पंचायत सदस्य के मत गिने जाएंगे, इसके बाद बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य की गिनती होगी। लेकिन प्रधान और ग्राम प्रधान के परिणाम की घोषणा, बीडीसी और जिला पंचायत की गिनती के बाद ही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.