देहरादून ;
उत्तराखंड के रक्तदाताओं को के3वशत शत प्रणाम जो आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान कर, जीवन बचाते है।
उत्तराखंड के रक्तदाताओं को के3वशत शत प्रणाम जो आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान कर, जीवन बचाते है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जारी अपने संदेश में कहा है कि रक्तदान महादान है। हमारा रक्तदान अनेक अमूल्य जिंदगियों को बचाने में सहायक हो सकता है। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक परेशानी नहीं होती है। हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक हैं, हमें केवल अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचना चाहिए। हम रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान कर लोगों को जीवनदान देने में मददगार बनें। रक्तदान बहुत ही कल्याणकारी कार्य है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि देश की आजादी में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है। वे साहस की प्रतिमूर्ति थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने निहत्थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गोली चलाने से इन्कार कर एक नई क्रान्ति का सूत्रपात किया था। वे अपने मजबूत इरादों की वजह से किसी के आगे नहीं झुके। उन्होंने कहा कि वीर नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के क्रान्तिकारी व्यक्तित्व तथा देश को पराधीनता से मुक्त कराने में उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा। स्वतंत्रता संग्राम के इस अमर सेनानी पर हमें गर्व है।

एक टिप्पणी भेजें