Halloween party ideas 2015

देहरादून;


‘‘मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में पंचायत  मतगणना स्थलों का जिला प्रशासन के अधिकारियों  द्वारा किया गया निरीक्षण’’
              मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत के नेतृत्व में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा जनपद के रायपुर, डोईवाला, सहसपुर और विकासनगर के पंचायत चुनाव सामान्य निर्वाचन -2019 के मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायत चुनाव की मतगणना की समुचित व्यवस्था को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना की सभी प्रक्रिया को नियमानुसार, पारदर्शिता और ध्यानपूर्वक संपादित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह  बुद्धियाल, एसपी देहात परमेंद्र डोभाल, जिला विकास अधिकारी प्रदीप पांडे सहित संबंधित क्षेत्रों के रिटर्निग  अधिकारियों के साथ पुलिस- प्रशासन और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.