Halloween party ideas 2015

नैनीताल :

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की पहल पर जिले के निराश्रित गौवंशीय पशुओं को सुरक्षा एवं आश्रय देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। श्री बंसल ने बताया कि जिले में ऐसे निराश्रित गौवंशीय पशु है जो कि सडकों पर लावारिस अवस्था मे घूमते रहते है जिन्हें संरक्षण, सुरक्षा एवं आश्रय की आवश्यकता है। इसी चीज को ध्यान मे रखते हुये जिलेभर मे चिन्हित किये जा रहे गौवंशीय पशुओं को हल्दूचैड स्थित स्वामी नित्यानन्द पाद आश्रम (हरे कृष्णा हरे रामा) को भेजा जा रहा है, जहां उन्हे संरक्षण, सुरक्षा एवं पोषण मिल सकेगा।उन्होंने बताया कि अभियान को अन्य नगर क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा। 
 
अभियान के तहत शनिवार की अपरान्ह में अपर जिलाधिकारी कैलाश सिंह टोलिया के दिशा-निर्देशन में निर्धारित समिति सदस्यों द्वारा नैनीताल शहर व भवाली से 15 गौवंशीय पशुओं को पुलिस सुरक्षा में 4 डीसीएम वाहन के माध्यम से आश्रम के लिए भेजा गया। श्री टोलिया ने बताया कि भेजे गये पशुआंे मे 4 पशु नैनीताल शहर से व 11 पशु भवाली से पकड़ कर आश्रम भेजे गये जिसमें 1 गाय व 11 बैल शामिल हैं। श्री टोलिया ने बताया कि 2 पालतू गाय आवारा घूमते पकड़ी गई,जिनके मालिकों से एक एक हजार का जुर्माना वसूली कर छोड़ा गया तथा चेतावनी दी कि दोबारा पकड़े जाने पर 5 हजार रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

    इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विनोद कुमार,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक वर्मा, ईओ भवाली ईश्वर सिंह रावतमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 पीएस भण्डारी, पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 हेमा राठौर आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.