Halloween party ideas 2015


सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनैस क्लब की एक आवश्यक बैठक दिनांक 22.10.2019 को सचिवालय परिसर एफ0आर0डी0सी0 हॉल में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 16.11.2019 शनिवार (अवकाश दिवस) को मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा आह्वानित ‘‘फिट इण्डिया मूवमेंट’’कार्यक्रम के तहत् पंचम रन फॉर हैल्थ क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक महिला वर्ग में सचिवालय ए0टी0एम0 चौक से गेट न0 3 होते हुए राजपुर रोड, सेंट जोसफ तिराहा, सुभाष रोड, पुलिस मुख्यालय होते हुए वापस गेट न0 1 से ए0टी0एम0 चौक सचिवालय एवं पुरूष वर्ग में सचिवालय ए0टी0एम0 चौक से गेट न0 3 होते हुए राजपुर रोड, सेंट जोसफ तिराहा, सुभाष रोड, पुलिस मुख्यालय, क्रॉस रोड मॉल, बहल चौक, राहपुर रोड होते हुए वापस गेट न0 3 से ए0टी0एम0 चौक सचिवालय सचिवालय एवं 02 किमी0 पैदल चाल प्रतियोगिता सचिवालय परिसर में किये जाने पर सहमति हुई। प्रतियोगिता पुरूष एवं महिला दोनों वर्गां में 40 वर्ष से कम, 40से 49 वर्ष एवं 50 वर्ष से अधिक आयु समूहों में होगी। जिसमें प्रथम 6 स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाना है।
उक्त कार्यक्रम क्लब द्वारा वर्ष में दो बार ‘‘पूरा..... सचिवालय दौड़ेगा’’ के थीम के साथ सचिवालय कार्मिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए किया जाता है। ताकि प्रदेश के विकास में और अधिक तत्परता व मनोयोग से कार्य किया जा सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक नरेन्द्र प्रसाद रतूड़ी एवं संचालन सचिव श्री ललित चन्द्र जोशी द्वारा किया गया। बैठक में सलाहकार श्री जीवन सिंह बिष्ट, श्री सुनील लखेड़ा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संदीप चमोला, कोषाध्यक्ष श्री मगन राणा, संयुक्त सचिव श्री राजेन्द्र प्रसाद जोशी, ऑडिटर श्रीमती सुधा नेगी, सहित श्री दिनेश सिंह घिंगा, जितेन्द्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.