- * आज प्रात: भगवान बद्रीविशाल की महाभिषेक पूजा में शामिल हुए।
- * श्री गणेश गुफा, ब्यास गुफा, भीम पुल एवं पर्यटन ग्राम माणा भ्रमण के पश्चात आज कर्णप्रयाग रवाना होंगे।
- * श्री बद्रीनाथ-कदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष भी राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन के साथ ।
श्री बद्रीनाथ :
भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश एवं प्रदेश महामंत्री संगठन ,अजय दर्शन हेतु कल देर शाम श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने उनकी अगवानी की तथा मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया गया। वह शांयकालीन पूजा शयन आरती में शामिल हुए । आज प्रात: भगवान बद्रीविशाल की प्रात:कालीन महाभिषेक पूजा में शामिल हुए।
मंदिर परिसर में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल एवं पदाधिकारियों द्वारा संगठन मंत्री का स्वागत किया गया। उन्हे शाल, अंगवस्त्र, तुलसी माला व भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद भेंट किया गया।
संगठन मंत्री बद्रीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी से भी मिले।श्री रावल ने उन्हें चंदन प्रसाद दिया।
इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य चंद्र कला ध्यानी धीरज पंचभैया मोनू, मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद शर्मा, विनोद नवानी, सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, सीए संजय भट्ट, दफेदार कृपाल सनवाल, मंजेश भुजवाण, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।
महामंत्री संगठन आज महाभिषेक पूजा के पश्चात गणेश गुफा, ब्यास गुफा, भीम पुल सहित पर्यटन ग्राम माणा का भी भ्रमण कर रहे हैं, आज ही वह कर्णप्रयाग रवाना होंगे। उनके दर्शन -भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष भी साथ में हैं।
.png)

एक टिप्पणी भेजें