Halloween party ideas 2015

हरियाणा में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। यहां भाजपा-जजपा मिलकर सरकार बनाएंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दुष्यंत चौटाला के साथ मुलाकात के बाद इसका एलान किया। कल राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। हालांकि, डिप्टी सीएम कौन होगा अभी इसका एलान नहीं हुआ है। चर्चा दुष्यंत चौटाला के नाम की ही हो रही है।  सीएम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से और डिप्टी सीएम जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से होंगे। दोनों दलों के नेता कल राज्यपाल से मिलेंगे और राज्य में सरकार बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे


शाह ने संवाददाताओं से कहा कि हरियाणा में मतदाताओं के जनादेश के साथ जाते हुए दोनों पार्टियों ने निर्णय किया है कि भाजपा और जजपा साथ मिलकर सरकार बनाएंगी। मुख्यमंत्री भाजपा से होगा जबकि उप मुख्यमंत्री जजपा से होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन जनादेश की भावना के अनुरूप है।

संवाददाता सम्मेलन में शाह और चौटाला के अलावा खट्टर और भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे। चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि हरियाणा में स्थिरता के लिए गठबंधन जरूरी था।

अमित शाह ने कहा कि शनिवार को भाजपा में विधिवत रूप से नेता चुनने के बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अगले पांच साल तक मोदीजी के नेतृत्व में यहां विकास के लिए काम किया जाएगा।

वहीं, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में स्थायी सरकार बनाने के लिए वह भाजपा के साथ आए हैं। वहीं, मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा की भलाई के लिए हमने जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.