Halloween party ideas 2015



विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड  श्री प्रेमचंद अग्रवाल को  राष्ट्रीय स्तर की संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया हैं।  उन्हें  देशभर के पीठासीन अधिकारियों  की बड़ी समिति में दूसरी बार चयनित किया गया है। पीठासीन अधिकारीयों की यह समिति विधायिका के कामकाज में संचार और सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग का मूल्यांकन करती है और आगे बढ़ने का सुझाव देती है।श्री अग्रवाल ने यह सूचना देते हुए बताया कि यह उनके लिए गौरव की बात है.

 28 अगस्त को लोकसभा दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला  की अध्यक्षता में पीठासीन अधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई थी जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ने संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी समिति गठित करने का निर्णय लिया था।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.