डोईवाला :
अठुरवाला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं को बैठने हेतु उचित संसाधन प्रदान करने के उद्देश्य से अठुरवाला प्रथम वार्ड संख्या 8 सभासद संदीप सिंह नेगी के विशेष प्रयास एवम लालतप्पड़ स्थित मोशिको शूज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से संदीप वासन (रोमी वासन) के सहयोग से अठुरवाला राजकीय इंटर कॉलेज को 62 स्टूल व 2सीलिंग फैन भेंट किये गए।कॉलेज प्रबंधन द्वारा सभासद संदीप सिंह नेगी को समस्या से अवगत कराएं जाने पर सभासद द्वारा मोशिको शूज कंपनी से संदीप वासन से छात्र छात्राओं के हितों व बैठने की व्यवस्था के सहयोग हेतु आग्रह किये जाने पर तुरंत कार्यवाही करते हुए कॉलेज प्रबंधन को आवश्यक सुविधाएं प्रदान की गई जिसके लिए कॉलेज प्रबंधन व प्रधानाचार्य द्वारा सभासद संदीप सिंह नेगी एवम रोमी वासन का त्वरित कार्यवाही हेतु आभार व्यक्त किया गया।
मोशिको शूज़ कंपनी से रोमी वासन ने कहा कि कंपनी हमेशा से ही क्षेत्रीय जनता के हितों व सेवा के लिए तत्परता पूर्वक कार्य करती रहेगी।
सभासद संदीप सिंह नेगी ने कहा कि मोशिको शूज कम्पनी द्वारा हजारों स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है और आगे भी कंपनी द्वारा और अधिक स्थानीय युवक युवतियों को रोजगार प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही सामाजिक कार्यों में भी प्रतिष्ठान बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करता है यदि इसी तरह अन्य प्रतिष्ठान भी सामाजिक हितों में सहयोग प्रदान करें तो क्षेत्र का विकास निरन्तर होता रहेगा।इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन की और से प्रधानाचार्य विजय नाथ गिरी,शिक्षक गिरिराज सिंह गुसांईं,एवम अन्य स्टाफ व युवा नेता मुकेश पंवार,सभासद संदीप सिंह नेगी, संदीप वासन,अमर सिंह,देवेंद्र सिंह,विक्की मौजूद रहे ।
.png)

एक टिप्पणी भेजें