Halloween party ideas 2015

जम्मू-कश्मीर में, दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहारा इलाके में बुधवार  को सुरक्षाबलों द्वारा किए गए जवाबी कार्रवाई में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए।

महानिदेशक पुलिस 
के अनुसार आतंकवादियों की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन समूह के कमांडर नासिर चदरू और जावेद अहमद के रूप में हुई है। तीसरे मारे गए आतंकवादी की पहचान का पता लगाया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि तीनों कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे। डीजीपी ने कहा कि एक सैनिक के पैर में गोली लगी है और वह अस्पताल में भर्ती है।

अनंतनाग में पजलपोरा इलाके में जिला पुलिस द्वारा प्रदान की गई एक विशेष खुफिया सूचना पर मुठभेड़ शुरू हो गई।
 मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से, कावानी अवंतीपोरा, गंगबल गांदरबल, बारामूला और सोपोर क्षेत्रों में चार अलग-अलग मुठभेड़ों में दो पाकिस्तानियों सहित कुल छह आतंकवादी मारे गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.