Halloween party ideas 2015

रुद्रप्रयाग:
भूपेंद्र भण्डारी 

पदोन्नति में आरक्षण के मामला प्रदेश में लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, जिसमें मंत्री यशपाल आर्य चारों और से घिरते हुए आ रहे हैं। उत्तराखण्ड़ जनरल-ओबीवी इम्पलाइज एशोसिएशन ने आरक्षण मलसे पर मंत्री यशपाल आर्य के रवैये से खफा होकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में यशपाल आर्य के पूतला फुकने का कायक्रम रखा था। जिसके अन्र्तगत आज रूद्रप्रयाग में भी उत्तराखण्ड़ जनरल-ओबीवी इम्पलाइज एशोसिएशन ने जिला मुख्यालय संगम बाजार से हनुमान चैक तक कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के खिलाफ जलूस निकालकर जोरदार प्रर्दशन कर किया।
 वही आक्रोशित कर्मचारियो ंने हनुमान चैक में मंत्री यशपाल आर्य का पुतला फुका, कर्मचारी नेताओं का कहना है कि मंत्री बनते समय मंत्री यशपाल आर्य ने जो संविधान की शपथ ली थी, वो उसे दरकिनार कर एक वर्ग विशेष के साथ खड़े हो रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.