- सामुदायिक केंद्र में पर्ची सहित मेडिकल टेस्टों में बढ़ोतरी के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन
- सभासदों का ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सचिव स्वास्थ्य का संज्ञान , बढ़ोतरी तो होगी परन्तु कम होगी

पालिका परिषद के भाजपा सभासद एवं भाजपा पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी श्रीमान धीरेन्द्र सिंह पंवार से मिला एवं उनसे सरकारी अस्पतालों में बढ़ाई गई इलाज के दरों को संशोधित कर कम करने का आग्रह किया व ज्ञापन सौंपा, जिसको तुरंत संज्ञान में लेते हुए माननीय विशेष कार्याधिकारी द्वारा डीजी हेल्थ एवं स्वास्थ्य सचिव को फोन करके इन दरों को कम करने के लिए कहा गया जिस पर अधिकारियों द्वारा सोमवार तक दरों को संशोधित करने की बात कही गई
नगर पालिका सभासद संदीप सिंह नेगी व हिमांशु राणा ने कहा क्षेत्र में अधिकांश आबादी गांव में रहती है अत क्षेत्रीय जनता के हितों का ध्यान रखते हुए माननीय विशेष कार्य अधिकारी जी के निर्देश पर शीघ्र कार्यवाही की गई ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा नगर पालिका सभासद हिमांशु राणा ,संदीप सिंह नेगी ,प्रदीप नेगी ,राजेश भट्ट ,विनीत मनवाल ,राकेश डोभाल ,मनवर नेगी विक्रम नेगी ,अवतार सिंह सैनी , आदि सम्मानित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे
इससे पूर्व युवा कांग्रेस डोईवाला विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी के नेतृत्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में ओपीडी पर्ची में हुई भारी बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया साथ ही राहुल सैनी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा राज्य की भाजपा सरकार गरीब जनता को लूट रही।
आज राज्य सरकार द्वारा सरकारी सामुदायिक केंद्र में शुल्क वृद्घि व बेड शुल्क लागू होने पर डोईवाला कांग्रेस ने सामुदायिक केंद्र में इसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया और विशिष्ट अधिकारी डॉ भंडारी द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया धरना प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजवीर सिंह खत्री ने कहा कि अगर इस इस शुल्क मैं वृद्धि करने का निर्णय वापस नहीं लिया तो कांग्रेस डोईवाला हाइवे पर चक्का जाम करने का काम करेगी ।
डोईवाला में ओपीडी पर्ची में हुई भारी बढ़ोतरी अब ओपीडी पर्ची 7 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये की कर दी औऱ अल्ट्रासाउंड 471 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये कर दिए एवं अन्य टेस्टों मैं भारी बढ़ोतरी,और साथ ही मरीज भर्ती शुल्क 50 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है, इन सब बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया
इस मौके पर ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवालगौरव मल्होत्रा जी सभासद बलविंदर सिंह सभासद, अमित मनवाल (मीतू भाई), रितिक मनवाल, मोहित उनियाल , मनोज नौटियाल ,संजय खत्री ,अजय सैनी ,अजय , भारत भूषण , विमल गोला , दीपक प्रजापति, नवनीत प्रजापति , दिनेश , मनोज चमोली आदि मौजूद रहे ।
प्रदेश संयोजक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन , मोहित उनियाल ने कहा की डोईवाला की जनता को मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीदें है,चुनाव से पहले बड़े बड़े वादे किए गए,डोईवाला विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाने की बात की जा रही थी परंतु अब मुख्यमंत्री ने अपनी विधानसभा से आँखे फेर ली है ।
इस मौके पर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल,युथ कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव मल्होत्रा,युथ कांग्रेस प्रदेश सचिव मनीष यादव,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मधु थापा,नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजवीर खत्री सभासद भारत भूषण,सभासद बलविंदर सिंह,मनोज नेगी,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट,संदीप पुंडीर,विमल गोला,सुभाष सेमवाल,पुष्पेंद्र चौधरी,रोहन कुमार,सावन राठौर,हर्षित उनियाल,अनुज कन्नोजिया,नसीब,आसिफ अली, आरिफ,उस्मान,मेहरबान,अब्दुल,अखलाख,दीपक चौहान(विक्की),रविन्द्र चौहान, मनीष सैनी,वीरेंद्र पाल,मन्नी सिंह,अनूप पाल,सौरव प्रजापति,परमिंदर सिंह प्रीत,अर्चित गौतम,आदि मौजूद रहे।
.png)

एक टिप्पणी भेजें