देहरादून :
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने देहरादून शहर के पथरियापीर क्षेत्र मे जाकर जहरीली शराब काण्ड में मारे गये लोगों के परिजनों से मुलाकात के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए पथरियापीर क्षेत्र में अवैध शराब व नशे के कारोबारियों तथा उन्हें संरक्षण देने वालों के विरूद्ध युद्ध स्तर पर कार्रवाई की मांग की।
देहरादून लौटते ही मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गृह, आबकारी व पुलिस विभाग के अधिकारियों को तलब किया । उन्होंने अधिकारियों से पथरिया पीर, देहरादून की घटना व इसके बाद की गई कार्यवाही की विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले में जिस व्यक्ति का मुख्य अभियुक्त के तौर पर नाम आ रहा है, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। वह आदमी चाहे धरती पे हो, आसमान में हो या पाताल में हो, हर हाल में पकङा जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी के संरक्षण की बात पाई जाती है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जाए। उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर के बीचों बीच कुछ चल रहा हो और हमारी एजेंसियों को पता न चले, कैसे हो सकता है। घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जाए। इसमें जो भी दोषी या जिम्मेदार पाया जाएगा उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में पुलिस व आबकारी विभाग अवैध शराब की छापेमारी के अभियान चलाए। इसमें जिन लोगों की भी मिलीभगत हो, उन्हें पकड़ा जाए और सख्त से सख्त एक्शन लिया जाए। मुख्यमंत्री ने महकमें के अधिकारियों से कहा कि अगर अवैध शराब का व्यापार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही को और सख्त करने के लिए आबकारी एक्ट में किसी प्रकार के संशोधन की जरूरत हो तो उसका प्रस्ताव तैयार करें। अवैध शराब या नशे के व्यापार को रोकने में आम जनता का भी सहयोग लिया जाए। कहीं से भी इस प्रकार की कोई शिकायत आती है तो उसे पूरी गम्भीरता से लिया जाए।
बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजी लाॅ एंड आर्डर अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आनंदबर्द्धन, सचिव नितेश झा, आईजी गढ़वाल रेंज अजय रौतेला, आयुक्त आबकारी सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून सी.रविशंकर, एसएसपी अरूण मोहन जोशी मौजूद थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम ंिसह ने कहा कि दिनंाक 19 सितम्बर, 2019 को देहरादून के पथरियापीर क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों व लगातार बीमार पड़ रहे लोगों का सिलसिला जारी है। अब तक पथरियापीर में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और आधा दर्जन लोग अस्पतालों में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। यह सर्वविदित है कि उपरोक्त घटना अवैध जहरीली शराब के सेवन से हुई है। इस क्षेत्र में लम्बे समय से अवैध शराब तथा नशे का कारोबार फल-फूल रहा है।
उन्होंने कहा कि आज अपराह्र मैं कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल के साथ जहरीली शराब के सेवन से पीडित परिवारों से मिलने पथरियापीर गया था। अनेक पीडित परिवारों व क्षेत्रीय जनता की यह शिकायत थी कि इतनी बड़ी घटना घटित होने के बाद आज भी क्षेत्र में अवैध शराब एवं नशे का कारोबार लगातार जारी है। कांग्रेस पार्टी की अपेक्षा है कि तत्काल पथरियापीर क्षेत्र में अवैध शराब व नशे के कारोबारियों तथा उन्हें संरक्षण देने वालों के विरूद्ध युद्ध स्तर पर कार्रवाई करें, जिससे इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, पीसीसी सदस्य राजेश शर्मा, प्रदेश सचिव राजेश पण्डे, गिरीश पुनेड़ा, भरत शर्मा, नवीन सिंह पयाल, महेश जोशी आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

.png)

एक टिप्पणी भेजें