ऋषिकेश :
Ul
श्यामपुर क्षेत्र की ग्राम सभा गुमानीवाला के गुलरानी क्षेत्र की वार्ड संख्या 12 में रमा कान्त के घर पर बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। किसी तरह से परिवार के सदस्यों ने पड़ोसियों की मदद से जान बचाई। घर मे आग लगने की सूचना पर पहुंचे ऋषिकेश अग्नि शमन दल कर्मियों व फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान जल कर खाक हो चुका था। आग से घर मे इलेक्ट्रॉनिक सामान,टी. वी , फ्रिज पंखा व बिजली के अन्य उपकरण जल कर नष्ट हो गए। आग लगने से घर का सारा फर्नीचर सोफा बेड, बिस्तर ,7000 हज़ार रुपये भी जल कर राख हो गए। स्थानीय निवासी मदन नौटियाल ने बताया कि पीड़ित परिवार ने रिश्तेदार के घर ठहर रात गुजारी। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश व्यास ने बताया इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई थी ।लेकिन मौके पर प्रशासन का कोई भी अधिकारी नही पहुंचा। जिससे प्रशासन के प्रति लोगों में आक्रोश फैल गया। स्वर्गीय धूम सिंह कण्डारी वेल फेयर सोसायटी के संस्थापक मानवेन्द्र कण्डारी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि यदि प्रशासन पीड़ित परिवार की सहायता नही करेगा। तो सोसाइटी पीड़ित परिवार की हर सम्भव सहायता करेगी।
.png)

एक टिप्पणी भेजें