Halloween party ideas 2015



भाजपा में शामिल हुए ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह, हरियाणा विधानसभा का लड़ सकते है चुनाव, भाजपा प्रमुख सुभाष बराला ने दिलाई सदस्यता

चंडीगढ़ ;



    ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान हरियाणा बीजेपी के प्रमुख सुभाष बराला मौजूद थे। बता दें कि योगेश्वर दत्त होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार बन सकते हैं। भाजपा सूत्रों ने बुधवार को बताया था कि 2012 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता दत्त हाल में हुए आम चुनावों के दौरान भाजपा से लोकसभा टिकट के दावेदार भी थे। पार्टी की राज्य इकाई ने उनके नाम की अनुशंसा की। हरियाणा के रहने वाले कुश्ती खिलाड़ी ने बुधवार को राज्य भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की थी और उन्हें सूचित किया कि उन्होंने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया है। दत्त ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.