- मंदिर समिति पूजा काउंटर पूर्णत कंप्यूटरीकृत हुआ
- आन लाईन पूजा शुरू करने की तैयारी।
- कल शाम केदारनाथ पहुंचे, आचार्य बालकृष्ण आज ध्यान गुफा का भ्रमण किया
श्री केदारनाथ:
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा केदारनाथ में पूजा काउंटर को पूर्णत कंप्यूटरीकृत कर दिया गया है। मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल एवं उपाध्यक्ष अशोक खत्री ने बताया कि शीघ्र समिति की वेबसाईट के सभी चरणों का कार्य पूरा हो जायेगा। मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने कहां कि बदरी-केदार में अतिशीघ्र पूजा आन लाईन हो जायेगी।
नेशनल इंफोरमेटिकल सेंटर (निक) के सहयोग से श्री बद्रीनाथ धाम में पूजाओं को पहले ही आन लाईन कर दिया गया है। दूसरी ओर पतंजलि योग पीठ के कुलपति आचार्य बालकृष्ण कल केदारनाथ पहुंचे।आज मंदिर में दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह के साथ ध्यान गुफा का भ्रमण किया।
मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि विगत तीन दिन पहले निक की दो सदस्यीय टीम मंदिर समिति के वेबसाईट प्रभारी का कार्य कर रहे संजय चमोली के साथ केदारनाथ पहुंची। जिसमें वैज्ञानिक डा.अरूण शर्मा, एवं डा. रीतिका शामिल थी।
शुक्रवार तक मंदिर समिति पूजा काउंटर को पूर्णत कंप्यूटरीकृत कर दिया गया है। जल्द ही पूजाओं को आन लाईन किया जा रहा है।
इस अवसर पर पतंजलि योग पीठ के कुलपति आचार्य बाल कृष्ण, केदारनाथ धाम के पुजारी
केदार लिंग सहित मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह, लेखाकार आर.सी.तिवारी, संजय चमोली, पुष्कर रावत,लोकेंद्र रिवाड़ी, पारेश्वर त्रिवेदी, मनोज शुक्ला आदि उपस्थित थे। कार्याधिकारी एन.पी.जमलोकी ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए आन लाईन प्रक्रिया अपनाया जाना आवश्यक है।
.png)


एक टिप्पणी भेजें