हरिद्वार;
आदित्य शर्मा
राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज में मनसा देवी मन्दिर, हरिद्वार की और जानेवाले पैदल मार्ग पर कुछ
ज्ञात हो कि मनसा देवी मन्दिर जाने के के लिए यात्री रोपवे और पैदल मार्ग का इस्तेमाल करते है । यात्रियों को शीघ्र ही मन्दिर पंहुचाने के नाम पर स्थानीय कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से मोटर साइकिल से सवारी ढोने का काम किया जा रहा हैं ।
मनसा देवी ट्रस्ट द्वारा पहले भी रेंज अधिकारी से इस बाबत शिकायत की गयी थी। और बताया था कि मोटर साइकिल से यात्रियो को ढोने का काम किया जा रहा हैं। ये लोग वाहन इतना गलत चलाते हैं कि कभी भी यात्रियो के साथ कोई भी हादसा हो सकता हैं ।
इतना ही नही ये लोग यात्रियो से तय कुछ करते हैं और ऊपर छोड़ते समय फिर मांगते कुछ और हैं और यात्रियो से मारपीट भी करते हैं ।यात्रियों को जबरदस्ती खीचकर ले जाते है।
कुछ दिनों के लिए रेंज अधिकारी ने सख्ती बरती परन्तु अब फिर वही हाल हैं । मनसा देवी ट्रस्ट ने अब इस अवैध काम को रोकने के लिए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई हैं।
माँ मनसा देवी ट्रस्ट के पंडित महेश दुबे का कहना हैं कि
.png)
एक टिप्पणी भेजें