हरिद्वार:
जनपद के अलग-अलग पशु चिकित्सालयों के लिए ख़राब गुणवत्ता की दवाई और सामग्री खरीदने की शिकायत पशुपालन विभाग के अपर निदेशक से की गई है। आरोप है मुख्य पशु चिकित्साधिकारी इस सब कार्य को करा रहे हैं। दवाई और सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर कार्यवाई की मांग की गई।
आरटीआई कार्यकर्ता विकास सैनी ने पशु पालन विभाग के अपर निदेशक को भेजे पत्र में बताया कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीसी कर्नाटक की ओर से जनपद अलग-अलग चिकित्सालयों के लिए दवाइयां एवं अन्य सामग्रियां खरीदी जाती है। आरोप लगायाकि दवाई और अन्य सामग्री की गुणवत्ता बहुत ही खराब होती है।
जबकि दवाइयों की तो कोई गुणवत्ता की जांच भी नहीं कराई जाती है। अन्य सामग्रियां भी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अन्य जनपदों से खरीदते है। बाहरी जनपदों से खरीदी गई सामग्रियों के फर्जी बिल वाउचर लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जाता है। इससे लगातार विभाग को चूना लगाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने अपर निदेशक से इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें