देहरादून :
भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून की संगठन चुनाव के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला जिला कार्यलय सभागार देहरादून में संपन्न हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने कहा की हमें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के सारे नियमों का पालन करते हुए सांगठनिक चुनाव संपन्न कराने हैं और उन्हें बताया कि 15 सितंबर से 22 सितंबर के बीच जिले की सभी बूथ समितियों का गठन कर लिया जाएगा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि राष्ट्र में 1700 से अधिक पंजीकृत राजनीतिक दल हैं किंतु उनमें से केवल भाजपा वो संगठन है जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सांगठनिक चुनाव कराता है और सांगठनिक चुनाव को पर्व के रूप में मनाता है बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चुनाव होता है और निरंतर नया नेतृत्व उभरता रहता है जिसका उदाहरण आप सभी के सामने हैं।
पूर्व प्रदेश महामंत्री और 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने कार्यशाला में कहा कि संग़ठन चुनाव अधिकारी सबकी सुने लेकिन सब के साथ समन्वय बैठाकर चुनाव करें और पार्टी के सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी नारे का पालन करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ने का प्रयास करें, श्री बंसल ने कहा कि हमें सांगठनिक चुनाव का पंचायती चुनाव में भी लाभ उठाना है।
मुख्य वक्ता ,चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने सभी मंडल चुनाव अधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को 11 सितंबर से पूर्व मंडल स्तर पर चुनाव संबंधी कार्यशाला का आयोजन करने का निर्देश दिया उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच मंडल अध्यक्षों का चुनाव कर लिया जाएगा और 11 नवंबर से 30 नवंबर तक जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।
कार्यशाला में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं पूर्व जिलाध्यक्ष ओम वीर राघव, अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र दत्त सकलानी, अमित शाह वीर सिंह चौहान सुरेश कंडवाल अरुण मित्तल संपूर्ण सिंह रावत सूरत सिंह चौहान यशपाल नेगी प्रदीप धस्माना सुरेश उनियाल, रविंद्र रमोला लाखन सिंह राणा पंकज शर्मा रजनीश शर्मा, आशा चौहान माया पंत, मंजू नेगी अनुराधा वालिया विजय भट्ट राजेंद्र मनवाल स्वर्ण प्रधान नितिन बर्थवाल,प्रदीप नेगी संदीप मोगा शरद रावत राजकुमार अमर सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें