Halloween party ideas 2015

देहरादून ;



उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज युगांडा की राजधानी कंपाला में आयोजित 64वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के दौरान राष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सीपीए) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। कंपाला में 64 वे राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की शुरुआत से पहले आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान समिति के सभापति माननीय एमीलिया मोन्जोवा लिफाका, उपाध्यक्ष राष्ट्रीय विधानसभा कैमरून द्वारा सभी रीज़न के सदस्यों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेजबान सीपीए अध्यक्ष व युगांडा की संसद अध्यक्ष माननीय रेबेका कडगा ने भी कार्यकारी समिति के सभी सदस्यों का स्वागत किया। बता दें कि सीपीए का संविधान एक कार्यकारी समिति में संघ की गतिविधियों और व्यवसाय के नियंत्रण और प्रबंधन में निहित है। बैठक के दौरान कार्यकारी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों  द्वारा  64वें सीपीए सम्मेलन की व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गयी।साथ ही उप समितियों की रिपोर्ट, सीपीए की मेंबरशिप रिपोर्ट एवं सीपीए की वार्षिक रिपोर्ट कार्यकारी समिति के समक्ष रखी गई । राष्ट्रमंडल संसदीय संघ लगभग 180 राष्ट्रमंडल संसदों और विधानमंडलों का एक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय है, जो राष्ट्रमंडल की लोकतांत्रिक शासन के उच्चतम मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को गहरा करने के लिए मिलकर काम करते है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीपीए की कार्यकारी समिति में सीपीए के अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 35 सदस्य शामिल हैं और इसमें अफ्रीका के अलावा सीपीए के प्रत्येक क्षेत्र के तीन क्षेत्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं। इस दौरान बैठक में इंडिया रीजन से आसाम के विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ भी मौजूद थे।सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में अफरीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटिश आइसलैंड, कनाडा एवं कैरिबियन अमेरिकाज़ एंड अटलांटिक रीज़न के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.