Halloween party ideas 2015

हरिद्वार:


 शहरी विकास मंत्री  मदन कौशिक ने आज गुरूकुल कांगड़़ी विश्वविद्यालय पहुंच ऑल इण्डिया उत्तराखण्ड स्कवैश ओपन चैंपियनशिप प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंनें महिला एवं पुरूष वर्ग के खिलाड़ियों को पारितोषिक भी प्रदान किये।
 जूनियर वर्ग में 15 वर्षीय देहरादून की उन्नति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


श्री कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बचपन से ही खेलों के प्रति बच्चों को प्रेरित करना माता-पिता और विद्यार्थी जीवन में शिक्षको का दायित्व है। कोई भी खेल हमारे लिए व्यायाम का कार्य करने के साथ साथ करियर निर्माण की दिशा में तय करता है, जिसमें भारत के युवा हर खेल में कीर्तिमान बना रहे हैं।  
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री, शिवालिक नगर नगरपालिका के चेयरमेन श्री राजीव शर्मा, एकम्स कंपनी के निदेश श्री संदीप जैन सहित अनेक प्रो. उपस्थित रहे।


इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने हरकी पैड़ी पहुंच उत्थान संस्था की ओर से आयोजित पॉलिथीन उन्मूलन कार्यक्रम में पहुंच यहां आये यात्रियों को कपड़े से बने थैले वितरित किये गये। उन्होंने सभी को थैला वितरित कर पूरी तरह जीवन से पॉलिथीन को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया। सभी से अपील करते हुए कहा कि गंगा मैया का आशीर्वाद तभी हमें मिलेगा जब हम इसकी पवित्रता को अपना दायित्व समझेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री विकास तिवारी, सभासद विनीत जौली, श्रीमती गोमती मिश्र, अनिरूद्ध भाटी, कन्हैया खेवड़िया आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.