Halloween party ideas 2015

केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर ने दूरदर्शन द्वारा निर्मित देशभक्ति गीत “वतन” देश को समर्पित किया

केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर ने ,नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस 2019 के उपलक्ष्य में दूरदर्शन द्वारा निर्मित देशभक्ति गीत “वतन” को जारी किया। 

नए भारत को समर्पित इस गीत में केंद्र सरकार के कई अग्रणी कार्यक्रमो और पहलो के संबंध में जानकारी दी गई है। इसमें हाल ही में चंद्रयान 2 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण पीछे केंद्र सरकार के दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता भी सम्मिलित है। गीत में सशस्त्र बलो के जवानो की वीरता और पराक्रम और शहीदो को भी श्रद्धांजलि दी गई है।
https://youtu.be/dXYwUauq4cc

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री जावडेकर ने गीत के सृजन के लिए दूरदर्शन और प्रसार भारती को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गीत इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह में जोश को ओर बढाएगा और नए रंग भरेगा।

इस गीत को प्रसिद्ध बालीवुड गायक जावेद अली ने गाया है और गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने लिखा है। इसका संगीत श्री दुष्यंत ने दिया है। इस विशेष गीत का निर्माण दूरदर्शन,प्रसारभारती ने किया है। इस गीत का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी केंद्रो द्वारा किया जाएगा।

गीत के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए इसे दूरदर्शन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा कापीराइट मुक्त रखा गया है। इससे सभी एफएम स्टेशन,मनोरंजन और न्यूज चैनल,सोशल मीडिया और अन्य माध्यमो पर इसका निशुल्क प्रयोग किया जा सकेगा।

गीत जारी करने के अवसर पर प्रसार भारती के अध्यक्ष डॉ. ए सूर्यप्रकाश, प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शशि शेखर, दूरदर्शन की महानिदेशक सुश्री सुप्रिया साहू, दूरदर्शन समाचार के महानिदेशक श्री मंयक अग्रवाल,आकाशवाणी के महानिदेशक श्री एफ शहरयार के साथ-साथ सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा प्रसार भारती के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।   

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.