देहरादून :
रोया हर आँख का आंसू , तेरे जनाजे में
रोई कायनात भी जार- जार आंसू।
शहादत तेरी कभी भुला नहीं पाएंगे ,
हम तेरे कर्ज़दार रहेंगे, तेरा अहसान नहीं भुलायेंगे।
मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता दुःख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ है। राज्य सरकार शहीद के परिवारजनों का हर सम्भव सहयोग करेगी।
इस अवसर पर विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर, श्री मुन्ना सिंह चौहान, जिलाधिकारी देहरादून श्री सी. रविशंकर एवं एस.एस.पी श्री अरूण मोहन जोशी ने भी शहीद लांस नायक संदीप थापा को पुष्पचक्र अर्पित किया।
जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए देहरादून के लाल संदीप थापा का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर डेढ़ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा। खराब मौसम के कारण सेना के हेलीकॉप्टर को यहां पहुंचने में देरी हुई।
सेना के जवान, परिजन और अधिकारी एयरपोर्ट पर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने के बाद अब उनके पार्थिव शरीर को उनके घर सहसपुर भेजा गया। यहां से प्रेमनगर स्थित घाट पर अंतिम संस्कार के लिए उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।
शनिवार दोपहर 2:30 बजे लांसनायक संदीप थापा के शहीद होने की खबर से सेलाकुई के राजावाला इलाके में कोहराम मच गया। मोहल्ले का हर शख्स बदहवास हालात में संदीप के घर की ओर भागा जा रहा था।
पूर्व हवलदार पिता भगवान सिंह परिजनों को संभालने के लिए खुद आंसू पी गए। संदीप थापा 3/5 गोरखा राइफल में लांसनायक के पद पर तैनात थे।
वर्तमान में उनकी तैनाती राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में थी। संदीप मूलरूप से ग्राम पौंडवाला राजावाला सेलाकुई के रहने वाले थे। शनिवार को संदीप के शहीद होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रोया हर आँख का आंसू , तेरे जनाजे में
रोई कायनात भी जार- जार आंसू।
शहादत तेरी कभी भुला नहीं पाएंगे ,
हम तेरे कर्ज़दार रहेंगे, तेरा अहसान नहीं भुलायेंगे।
मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में शहीद श्री संदीप थापा को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री
श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर के नौसेरा सेक्टर में शहीद
हुए तीसरी गोरखा राइफल के लांस नायक संदीप थापा के राजावाला, देहरादून
स्थित आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि
दी।मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता दुःख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ है। राज्य सरकार शहीद के परिवारजनों का हर सम्भव सहयोग करेगी।
इस अवसर पर विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर, श्री मुन्ना सिंह चौहान, जिलाधिकारी देहरादून श्री सी. रविशंकर एवं एस.एस.पी श्री अरूण मोहन जोशी ने भी शहीद लांस नायक संदीप थापा को पुष्पचक्र अर्पित किया।
जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए देहरादून के लाल संदीप थापा का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर डेढ़ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचा। खराब मौसम के कारण सेना के हेलीकॉप्टर को यहां पहुंचने में देरी हुई।
सेना के जवान, परिजन और अधिकारी एयरपोर्ट पर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने के बाद अब उनके पार्थिव शरीर को उनके घर सहसपुर भेजा गया। यहां से प्रेमनगर स्थित घाट पर अंतिम संस्कार के लिए उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।
शनिवार दोपहर 2:30 बजे लांसनायक संदीप थापा के शहीद होने की खबर से सेलाकुई के राजावाला इलाके में कोहराम मच गया। मोहल्ले का हर शख्स बदहवास हालात में संदीप के घर की ओर भागा जा रहा था।
पूर्व हवलदार पिता भगवान सिंह परिजनों को संभालने के लिए खुद आंसू पी गए। संदीप थापा 3/5 गोरखा राइफल में लांसनायक के पद पर तैनात थे।
वर्तमान में उनकी तैनाती राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में थी। संदीप मूलरूप से ग्राम पौंडवाला राजावाला सेलाकुई के रहने वाले थे। शनिवार को संदीप के शहीद होने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
.png)

एक टिप्पणी भेजें